सीरिया के अधिकारियों नें कहा है कि सीरिया में आतंकवादियों के ख़िलाफ़ जारी आप्रेशन में आतंकवादियों के दो लीडरों को मार गिराया गया है। सीरिया के सरकारी टीवी की रिपोर्ट के अनुसार देश के पश्चिम में लाज़क़िया क्षेत्र में आतंकवादियों के ख़िलाफ़ होने वाली कार्यवाहियों में दर्जनों आतंकवादी और उनके लीडर ख़ालिद अल नासरी और अबू उसमान अल तर्की को मार गिराया है। इस रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के दक्षिण पश्चिमी इलाक़े इदलब में भी सीरिया की फ़ौज के आतंकवादियों के ख़िलाफ़ चलाये जा रहे फ़ौजी आप्रेशन में दसियों आतंकवादी मारे गए हैं। इसके साथ ही नबल और अल ज़हरा इलाक़ों के लोगों नें प्रदर्शन करके सीरिया की फ़ौज और सरकार का भरपूर समर्थन करने का ऐलान किया है।
15 फ़रवरी 2014 - 20:30
समाचार कोड: 506545
सीरिया के अधिकारियों नें कहा है कि सीरिया में आतंकवादियों के ख़िलाफ़ जारी आप्रेशन में आतंकवादियों के दो लीडरों को मार गिराया गया है